9 मई के आंदोलन को लेकर छात्र संघ ने बनाई रणनीति, छात्रों ने की बैठक

Chaibasa:- आगामी 9 मई की आंदोलन की रणनीति को लेकर टाटा कॉलेज चाईबासा के प्रांगण में छात्रों की एक बैठक की गई। जिसमें विगत दिनों छात्र संघ नेतृत्व के विभिन्न मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया था। परंतु महीनों बीतने के बावजूद मांगों को पूरा करने के दिशा में कोई सार्थक पहल अब तक नहीं हुई।

कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नेता सुबोध महाकुड ने बताया कि अत्यंत दुख का विषय है कि बार-बार मांग के बावजूद यहां के विद्यार्थियों को मौलिक सुविधा उपलब्ध कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन असमर्थ रहा है। छात्र प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई मांगों को अनदेखी हो रही है। छात्र समुदाय को आंदोलन के अलावा समस्या समाधान हेतु और कोई रास्ता नहीं दिखता। छात्र वर्ग संविधान के प्रदत अपने लोकतांत्रिक उपयोग करते हुए आगामी 9 मई 2022 को आंदोलन की रूपरेखा पूरी कर ली गई है। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिए गए छात्र विरोधी निर्णय का छात्र संघ कड़ी निंदा करती है। कैंपस में घुसने पर परिचय पत्र दिखाना विद्यार्थियों के भागों का गुमराह करना है। विगत 5 वर्ष छात्र संघ कार्यालय एवं उपस्कर को विश्वविद्यालय वापस नहीं लिया है। जब छात्र संघ आंदोलन करने की बात करती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ के मांगों को दबाने का प्रयास करती है।

इस बैठक में उपस्थित कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, फिजी विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हासदा, टाटा कॉलेज आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास अधिपति गुरु चरण तिउ, सामान्य छात्रावास के अधिपति विवेक पूर्ति,उदय हंसदा, अभिजीत पाठ पिंगुआ, शिवम चित्रकार, कुंवर सिंह बिरुआ, लालमोहन मुर्मू, पवन महतो, रोहन कुमार दास, साईं राम महतो,राजाराम महतो, अभी छात्र उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत