Saraikela Kandra Police Success: कांड्रा में रंगदारी के लिए दुकानदार को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Saraikela:कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ के पास स्थित मंडल स्टोर के मालिक चितरंजन मंडल पर अपराधियों द्वारा रंगदारी के नियत से फायरिंग की गई थी।

Extortion : कपड़ा व्यसायी से फोन कॉल कर मांगी 20 लाख की रंगदारी

सरायकेला पुलिस ने फायरिंग घटना का उद्वेदन करते हुए कांड को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने फायरिंग घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल समेत 8 जिंदा गोली बरामद किया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सेवईया ने बताया कि विगत 8 मई को रात तकरीबन 8:45 बजे बाइक सवार अपराधियों ने मंडल स्टोर में बैठे मलिक चितरंजन मंडल पर फायरिंग की थी। जिसमें चितरंजन मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे ।उन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस द्वारा एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को सफलता हासिल हुई। पुलिस ने फायरिंग घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मुख्य रूप से जितेंद्र महतो, राजीव झा, शुभम कालिंदी उर्फ बिट्टू कालिंदी शामिल है। वही इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता आप भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी अपराधियों ने अपनी घटना संलिप्तता स्वीकार की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए एसआईटी टीम में एसडीपीओ के अलावा कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, कपाली प्रभारी सोनू कुमार, निमड़ीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, समेत आदित्यपुर एवं गम्हरिया के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

http://चांडिल: 10 लाख रंगदारी के फरार चल रहे आरोपी राजू चौड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!