अवैध संबंध के चक्कर में काट दिया गर्दन, थाना पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के जलधर गांव में चक्र सिंह पूर्ति ने उसी के गांव का रहने वाला जेनाराम पूर्ति (30 वर्ष) नामक एक व्यक्ति को गर्दन काटकर मौत का घाट उतार दिया है.

इसे भी पढ़ें : मागे पर्व के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अहले सुबह करीब 4 बजे मंझारी थाना पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया है. घटना की खबर पाकर मंझारी थाने की पुलिस जलधर गांव पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया.

घटना बीते रात करीब ढाई बजे की है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Murder revealing: अवैध संबंध में हत्या : भगिनी से प्रेम करना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान