ED की छापेमारी के बाद JMM ने किया भाजपा केंद्र सरकार का पुतला दहन, लगाए कई आरोप

Chaibasa:- झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा एवं केन्द्र सरकार के विरोध में जिला मुख्यालय चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक में झामुमो पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के द्वारा भाजपा और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में किया जाना है।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथी राज्य सरकार को अस्थिर करने को लेकर ईडी के द्वारा छापेमारी किए जाने को साजिश करार दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि आईएएस पूजा सिंघल के यंहा ईडी की छापेमारी में बरामद रकम को लेकर केंद्र सरकार के इशारे पर उनसे कहलवाने का प्रयास किया जा रहा था कि वह किसी भी तरह से राज्य के मुख्यमंत्री का नाम ले जिससे कि उन्हें एक साजिश के तहत लपेटने का काम किया जा सके। पुतला दहन का कार्यक्रम आज जिला स्तर पर हुआ है और यही कार्यक्रम अब प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी होगा। जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि इस मामले को जनता के बीच ले जा कर भाजपा तथा केन्द्र सरकार के षड्यंत्रों का भण्डाफोड करें और इसके खिलाफ उलगुलान के लिए तैयार रहें।

जिला महासचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि भाजपा एवं केन्द्र सरकार द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत देश के संवैधानिक संस्थाओं और केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर एवं तरह तरह के हथकंडे अपना कर हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन को बदनाम करने और जनता के द्वारा चुनी हुई राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है। झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना या गिराने की साजिश करना जनादेश का अपमान है ऐसा करके भाजपा और केन्द्र सरकार राज्य के विकास और सरकार के कामकाज को बाधित करना चाहता है। भाजपा और केन्द्र सरकार के कुकृत्य के खिलाफ झामुमो जोरदार उलगुलान के लिए तैयार है, भाजपा के साजिश को झामुमो कार्यकर्ता और झारखंड की जनता किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत