Adityapur Newborn body found: नवजात के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन से निकाल भेजा गया पोस्टमार्टम में

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती से सटे रेलवे नया पुल के नीचे शनिवार को बरामद हुए नवजात शिशु के शव को मजिस्ट्रेट सह गम्हरिया अंचलाधिकारी की मौजूदगी में ज़मीन से बरामद किया गया।

राम मड़ैया रेलवे न्यू पुल के पास शनिवार को नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया था। रविवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, गम्हरिया अंचलाअधिकारी सह मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार बेदिया की मौजूदगी में ज़मीन से निकाल गया। इसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। पुलिस आगे कार्रवाई एवं जात में जुट गई है गौरतलब है कि शनिवार को शव मिलने से आसपास क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म था। आशंका जाहिर की गई थी कि किसी ने नवजात शिशु के जन्म के बाद उसे यहां लाकर फेंक दिया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!