सड़क के बीचोबीच सेरेंगसिया घाटी में पलटा ट्रेलर, आवागमन हुआ ठप्प

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को सुबह एक ट्रेलर सेरेंगसिया घाटी में पलट गया. जिस कारण उक्त मार्ग  पर परिवहन पूरी तरह ठप्प हो गया. उक्त ट्रेलर सेरेंगसिया होते हुए जगन्नाथपुर से नोवामुंडी होते हुए चाईबासा की ओर से आ रहा था. खराब सड़क होने के कारण रविवार सुबह 6.30 बजे ट्रेलर पलट जाने के कारण सड़क जाम हों गया.

सेरेंगसिया घाटी में ऐसे शुरू हुई थी शहीद दिवस मनाने की परंपरा, इस असिस्टेंट कमिश्नर ने 42 वर्ष पूर्व की थी परंपरा की शुरुआत – thenews24live

सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर
सेरेंगसिया घाटी सड़क पर पलटा ट्रेलर

चाईबासा सेरेंगसिया होते हुए जगन्नाथपुर की ओर आने वाले सड़कों पर पथ निर्माण विभाग द्वारा भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. उसके बावजूद उक्त सड़क पर खुलेआम भाड़ी वाहन दौड़ते हैं, जबकि गितिलिपि चेकनाका पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं. वे इस मार्ग से आने-जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर कोई रोक नहीं लगाते हैं.

इस कारण से चाईबासा से सेरेगसिंया होकर जगन्नाथपुर की ओर आने वाले भारी वाहन आए दिन चढ़ाई चढ़ने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिससे घंटों सड़क जाम रहता है. इससे पुलिस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. बहरहाल, रविवार सुबह 6.30 बजे घटना होने के बाद से उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरफ बाधित हैं. किसी तरह मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले लोग जंगल के सहारे गुजर रहे हैं, लेकिन चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद है.

http://आदिवासी “हो” समाज “युवा” महासभा की टीम एवं सेरेंगसिया के ग्रामीणों ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक पिछड़ापन के कारणों पर की चर्चा

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला