अवैध महुवा भट्टी पर चला प्रशासन का डंडा, 200 लिटर जावा महुवा किया नष्ट

Jagnnathpur:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जगन्नाथपुर थाना की पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में जैंतगढ़ पंचायत के बुरुहातु से करीब 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। वहीं 200 किलो जावा महुआ को भी पुलिस ने नष्ट किया है। छापेमारी दल में मुख्य रुप से जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह, एसआई कुमार प्रभात रंजन, हवलदार अजीत एक्का, सिपाही लखन हांसदा व सहायक पुलिस पोदोनो कर्वत, दुबराज हेम्ब्रम शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने बुरुहातु निवासी चमरा पिंगुवा के घर पर छापामारी कर 30 लीटर देसी शराब जब्त किया है।
जैसे ही पुलिस बुरुहातु गांव की पक्की सड़क पर पहुंची तभी किसी तरह भनक पाकर शराब माफिया चमरा पिंगुवा फरार हो गया। पुलिस उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी के अलावै घर पर कोई नही था। पत्नी से चमरा पिंगुवा के बारे में पुछने पर कही जाने की बात कही गई। पुलिस ने चमरा पिंगुवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी अवैध कारोबार पर बंदिश लगाने का निर्देश दिया है। जिसके तहत टीम छापेमारी करने गयी थी। थाना प्रभारी यशराज सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन गंभीर है। कहीं से भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत