चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल चाईबासा की नर्सों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

Chaibasa:- चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा के सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल चाईबासा की नर्सों को पुष्प गुच्छ देकर सामूहिक रूप से सम्मान करते हुए शुभकामना दिया। साथ ही उपस्थित सभी नर्सों को चॉकलेट एवं मिठाई वितरण किया।

संस्था के सचिव प्रताप कटियार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सुचारू रूप से संचालित एवं व्यवस्थित करने में नर्सों का अहम योगदान रहता है और अभी हम सब कोरोना संक्रमण महामारी से गुजरते हुए सुरक्षित और स्वस्थ हैं तो स्वास्थ्य विभाग का योगदान को भूला नहीं जा सकता। कोरोना संक्रमण के बीच में इलाज से लेकर वैक्सीनेशन अभियान को देखा जाए तो नर्सों का योगदान अहम रहा है। इसीलिए आप सभी मातृशक्ति को बधाई शुभकामना देते हुए समाज आपसे आने वाले दिनों में भी ऐसे ही सेवा की अपेक्षा रखता है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन बुक्का उरांव, भाजपा नेता अनूप सुल्तानियाँ, जितेंद्र मद्धेशिया, दिलीप साव, राकेश पोद्दार ,कामेश्वर विश्वकर्मा, पिंटू प्रसाद ,जयकिशन विरूली, राधामोहन बनर्जी, अमरेंद्र मिश्रा, पंकज खीरवाल, राहुल कारवां, उपस्थित हुए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत