जगन्नाथपुर में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध हुआ प्रदर्शन

जगन्नाथपुर : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार, खराब विधि व्यवस्था, योजनाओं की विफलता और आम जनता की समस्याओं के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

मरांडी नहीं झुकेंगे, भाजपा नहीं रुकेगी – जनता की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार, खराब विधि व्यवस्था, योजनाओं की विफलता और आम जनता की समस्याओं के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सरकार ने चुनाव में सभी बेरोजगारों को नौकारियाँ देगे, नौकरी नही तो भत्ता देने का बात किया था, जो अब तक सरकार ने वादा पुरा नही किया। झामुमो कांग्रेस राजद गठबंधन द्वारा झारखंड के युवाओं, माताओं व बहनों , युवाओं से राज्य की जनता से किये गए वादे पूर्ण करने में विफल नजर आ रही है। इन्ही सब मांगों को लेकर पुरे प्रदेश के विभिन्न प्रखंडो में आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


मौके पर भाजपा के सक्रिय नेता शम्भु हाजरा,संजय बारिक, अश्विन चातार, अजीत सिंह, श्रवण शर्मा, जीतु गुप्ता, विष्णु गुप्ता, बंसत गोप,चंदमोहन गोप, पमेश्वर महतो, चितरंजन दास, बामिया लागुरी, पिंटु सिंह, महेश केराई, हरिश तांती, सबोल सिंह, चंचल यादव, शुशिला नायक, पूनम मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://टोंटो प्रखंड में झारखंड सरकार के कुशासन के विरुद्ध भाजपा का धरना प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!