हरियाली तीज पर जागृति शाखा ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Chaibasa (चाईबासा) : मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के तत्वावधान में हरियाली तीज के मौके पर स्थानीय रूंगटा गार्डन में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की विशेषता सास, बहू देवरानी, जेठानी और सखियों के आपसी संबंध के सकारात्मक पक्ष की बेहतरीन प्रस्तुति विभिन्न सदस्यों ने प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया.

हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाएं

http://हरा सोना : इस पत्ते के कारोबार पर क्यों है जमशेदपुर के सफ़ेदपोशों की नज़र

शाखा ने सदस्यों के बीच विविध विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर कुछ नया करने का प्रयास किया. बेहद औपचारिक माहौल में सदस्यों ने एक दूसरे के साथ समय बीता कर भरपूर आनंद उठाया, तीज के त्यौहार की खुशी सभी सदस्यों के चेहरे पर दिखाई पड़ रही थी. शाखा की अध्यक्षा चंदा अग्रवाल के विशेष प्रबंध ने आयोजन में और भी निखार ला दिया. सचिव रिंकी अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर
कोषाध्यक्ष शिल्पा पीरोजीवाला, संयोजिका की सुमन सराफ,
सहयोजीका ममता जिंदल सहित कई सदस्य शामिल थे.

स्वशासन एवं वन-पर्यावरण के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर कार्यशाला

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत