Gamharia:नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झामुमो के युवा नेता सन्नी सिंह ने की मुलाकात, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Adityapur : झारखंड राज्य के निर्माता और आदिवासी समाज के प्रखर नेता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ झामुमो के युवा नेता ओमकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।

ये भी पढे:- Adiryapur Jmm Leader Ganesh Manali Demand: झामुमों नेता गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रशासक से की सड़क नाली निर्माण की मांग, सौंपा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करते सन्नी सिंह

मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ताओं में राजा टुडू, मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, राजू गोप, अरुण मंडल, रवि माडिॅ, अजय सिंह, नरेंद्र कुमार, विजय और संजू भगत समेत अन्य उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके आदिवासी अस्मिता व झारखंड आंदोलन में दिए योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह

Adityapur: आदित्यपुर में 18-19 सितंबर को मनेगा श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, सनातन धर्म के प्रचार और प्रभु सेवा के लिए रथ खींचकर पुण्य के भागी बनें: अमित सिंह बॉबी