चाईबासा : लेवी वसूली की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे चार अपराधी, पुलिस ने किया हथियार के साथ गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले कि पुलिस ने लेवी वसूली करने एवं अन्य बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. उक्त बातें चक्रधरपुर एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने जानकारी दी.

पश्चिमी सिंहभूम : नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूली करने वाले की जंगल मे गोली मारकर हत्या

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधी लेवी वसूली एवं अन्य बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में गोईलकेरा की ओर जा रहे है. उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बंदगाँव थाना एवं टेबो थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल का दो छापामारी दल का गठन किया गया.


छापामारी के क्रम में 27 अगस्त 2025 के रात्रि करीब 11:40 बजे को बंदगाँव बाजार की ओर से चार व्यक्ति दो मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट का) में सवार होकर आ रहे थे और पुलिस को देखकर ये लोग भागने का प्रयास किये. परन्तु छापामारी दल के द्वारा उन चारो को पकड़ लिया गया एवं उनका तलाशी लिया तो उनके पास से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देशी क‌ट्टा एवं गोली मिला. उसके पश्चात चारो को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार व्यक्तियों में बिरसा पान (उम्र करीब 22 वर्ष), अनिल बरजो (उम्र करीब 19 वर्ष) सुखराम मुण्डु (उम्र 20 वर्ष) एवं गोपाल भेंगराज (उम्र 22 वर्ष) है. पूर्व में भी इन चारो व्यक्तियों ने गोईलकेरा क्षेत्र में मारपीट एवं लेवी वसूली का काम कर चुके हैं. और अभी भी उसी कार्य के लिए उस क्षेत्र में जा रहे थे. इस संदर्भ में इनके विरूद्ध बंदगाँव थाना में काण्ड सं0 19/25, दिनांक 28.08.2025, धारा 303(2)/317 (2) बी0एन0एस0, 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA. Act अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तारी :
1. बिरसा पान, उम्र करीब 22 वर्ष,
2. अनिल बरजो, उम्र करीब 19 वर्ष,
3. सुखराम मुण्डु, उम्र 20 वर्ष,
4. गोपाल भेंगराज, उम्र 22 वर्ष,

बरामद सामान :
1. देशी पिस्टल मैगजीन एवं गोली
2. देशी कट्टा
3. मोबाईल
4. मोटरसाईकिल 02
5. PLFI पर्चा

http://चाईबासा : दो पीएलएफआई चढ़े पुलिस के हत्थे, दो AK 47 राइफल, तीन मैगजीन, 118 राउंड गोली, 50 हजार नकदी बरामद

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ