पश्चिमी सिंहभूम : नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूली करने वाले की जंगल मे गोली मारकर हत्या

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालता जंगल मे 35 वर्षीय चारो पूर्ति की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है. हत्या नक्सलियों ने की है या किसी अन्य ने यह अब तक स्पष्ट नही हो सका है.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा : नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट होने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

मृतक चारो पूर्ती वर्ष 2020 दिलबर भेंगरा की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद अपना गिरोह बनाकर नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने के काम कर रहा था. इस दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पालता जंगल में नक्सलियों का नाम लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के संबंध में अब तक यह स्पष्ट नही हो सका है कि नक्सलियों ने इसकी हत्या की है या किसी अन्य के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि हत्या तो हुई है पर यह स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या नक्सलियों ने की है या किसी अन्य के द्वारा हत्या किया गया है. स्पष्ट होने के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

http://Chaibasa News: नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट से एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा गया रांची

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा