Jamshedpur: राजद नेता राधे यादव का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पार्टी में शोक की लहर

Jamshedpur:राष्ट्रीय जनता दल को 1 सितम्बर को उस समय गहरा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता श्री राधे यादव का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। राधे यादव एक समर्पित, सरल और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका जीवन समाज सेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा।

ये भी पढ़े:- Adityapur Rjd kolhan Office Foundation Day Celebration: राजद कोल्हान ऑफिस में मना 29वाँ स्थापना दिवस, कोल्हान में शून्य से शिखर तक पार्टी को ले जाने का लिया संकल्प

उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। इस मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उन्हें अंतिम जोहार दिया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिवंगत राजद नेता पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देते बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन यादव

राजद के प्रदेश अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) जनार्दन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश सचिव श्री राजेश यादव और योगेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह, वरिष्ठ नेता श्रीमती शारदा देवी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

जिला और नगर स्तर से भी नेताओं की बड़ी भागीदारी रही। जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, नगर अध्यक्ष रमेश राय, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिन्टू पांडेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल यादव समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राधे यादव जी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत किया और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि पार्टी हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी है।श्री राधे यादव के निधन से न केवल राष्ट्रीय जनता दल को बल्कि पूरे समाज को एक सच्चा जनसेवक और समाजसेवी खोना पड़ा है।

http://Adityapur RJD President of Jharkhand State Congratulations: संजय सिंह यादव के नेतृत्व में राजद और अधिक होगा सशक्त: वीरेंद्र सिंह यादव