Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Kandra station Two express trains stop: कांड्रा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू, ग्रामीणों ने किया लोको पायलट का स्वागत
Adityapur

Kandra station Two express trains stop: कांड्रा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू, ग्रामीणों ने किया लोको पायलट का स्वागत

By The News24 Live01/09/2025Updated:01/09/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250901 WA0087
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कोरोना काल से बंद थी ट्रेनों की सेवा, जनआंदोलन के बाद रेलवे ने दी मंजूरी

कांड्रा: लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद आखिरकार कांड्रा रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू कर दिया गया है। 1 सितंबर से हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस (18615) और हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस (18616) का ठहराव बहाल होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Trains Demamd: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में बंद हुए एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव फिर से शुरू करने की मांग

आज सुबह जब आरा-दुर्ग एक्सप्रेस कांड्रा स्टेशन पर रुकी, तो कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेन के लोको पायलट का फूल-माला से स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयाँ बाँटी गईं और लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की।

img 20250901 wa00892567720237248882453
कांड्रा स्टेशन पर लोको पायलट का स्वागत करते प्रकाश राजू एवं अन्य

कई चरणों में चला था आंदोलन

कोरोना काल में बंद हुए ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने की माँग को लेकर कांग्रेस नेता प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में कई चरणों में आंदोलन चलाया गया। धरना, प्रदर्शन, मशाल जुलूस से लेकर आमरण अनशन तक किए गए। अंततः रेलवे प्रशासन को जनता की माँग के आगे झुकना पड़ा और ठहराव की स्वीकृति देनी पड़ी।

सांसद जोबा मांझी का जताया आभार

प्रकाश कुमार राजू ने क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती जोबा मांझी को दूरभाष पर धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और रेल मंत्री से मिलकर ठहराव की स्वीकृति दिलाई। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सांसद ने अन्य ट्रेनों — जैसे टाटा-छपरा लिंक एक्सप्रेस, धनबाद सुपरफास्ट, दानापुर एक्सप्रेस व जम्मू तवी एक्सप्रेस — के ठहराव के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

स्वागत समारोह में ये रहे शामिल:

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता प्रकाश कुमार राजू, डॉ. जोगेंद्र प्रसाद महतो, कांड्रा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह, राम प्रसाद पाल, समाजसेवी रंजीत मोदक, विनोद सेन और सामाजिक कार्यकर्ता चंदन मिश्रा उपस्थित थे।स्थानीय नागरिकों ने कांड्रा स्टेशन को और अधिक ट्रेनों के ठहराव का केंद्र बनाने की माँग दोहराई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और रेलवे को यात्री सुविधा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
# ट्रेनी पायलट #Adityapur आदित्यपुर #Adityapur#adityapur news #saraikela-kharswan #ट्रेन adityapur news jharkhand कांड्रा रेल हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d