रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार की मौत, जांच की मांग

Chaibasa:- चक्रधरपुर-राँची मुख्य सड़क मार्ग एनएच 75ई पर एक बार फिर रफ्तार कहर बना. सड़क किनारे अहले सुबह चक्रधरपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे पत्रकार सुदाम प्रधान व काशी साहू नामक एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

इस घटना के बाद चक्रधरपुर में शोक की लहर है. यह हादसा चक्रधरपुर-राँची मुख्य सड़क मार्ग एनएच 75ई के असंतलिया बाज़र में हुआ। विदित हो कि सुदाम प्रधान खबर मंत्र अखबार के वरिष्ठ पत्रकार थे। जिले के सभी पत्रकार इस हादसे की जांच की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *