गुआ व आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया जितिया पर्व

Gua (गुआ): गुआ व आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ जितिया पर्व मनाया गया.

इसे भी पढ़ें : सारंडा में मूसलधार बारिश से क्षेत्र हुआ जलमग्न, गुआ, बड़ाजामदा में घरों में घुसा पानी

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखा. सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार नदी, तालाब और कुओं में स्नान कर पूजा-अर्चना में जुटीं. स्नान-पूजन के बाद सुहागिनों ने भगवान जीमूतवाहन की आराधना की और पूरे दिन बिना जल और अन्न ग्रहण किए उपवास किया. देर शाम व्रत का पारण कर महिलाएं सामूहिक रूप से कथा श्रवण में शामिल हुईं. गांव-गांव और मोहल्लों में व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर एक-दूसरे के घरों में जाकर व्रत की कथा साझा करती नजर आईं. जगह-जगह सामूहिक पूजा का आयोजन भी हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पर्व मातृ शक्ति की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है.

माना जाता है कि जितिया व्रत रखने से संतान पर आने वाले संकट टल जाते हैं और उनकी उम्र लंबी होती है. पर्व के चलते गुवा बाजार और आसपास के गांवों में पूरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें : http://सेल गुआ माइंस से प्रभावित ग्रामीणों की मुआवजा और रोजगार की मांग तेज़, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत