Adityapur Blood donation: साईं नर्सिंग होम में सफल रक्तदान शिविर: पुरेन्द्र बोले – रक्तदान है जीवनदान”

Adityapur:जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आदित्यपुर स्थित साईं नर्सिंग होम में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े:-Adityapur Blood Donation Camp: स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतीथि पर रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रह

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरायकेला जिला में रक्त की कमी को दूर करना था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता का सबसे पुण्य कार्य बताया।पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साईं नर्सिंग होम आदित्यपुर क्षेत्र का सबसे पुराना और भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान है। यहां आज भी दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में साईं नर्सिंग होम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना की और समाज को प्रेरणा देने की अपील की। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. लक्ष्मी कुमारी, प्रभारी, स्वास्थ्य उपकेंद्र आदित्यपुर, सीताराम अग्रवाल, संस्थापक, साईं नर्सिंग होम और संदीप अग्रवाल, मुख्य संचालक, साईं नर्सिंग होम भी उपस्थित रहे।

http://Jamshedpur Blood Donation Century Hero: रक्तदान के शतकवीर अरुण पाठक का पूरा परिवार बना रक्तदान का प्रेरक, जन्मदिन पर किया 141 बार रक्तदान