Adityapur Watch Tower Inauguration: आदित्यपुर में ‘वॉच टावर’ का उद्घाटन, दुर्गा पूजा के दौरान 24 घंटे सेवा में रहेंगे शांति समिति सदस्य

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एमपी टावर (खरकई ब्रिज के निकट) स्थित वॉच टावर का उद्घाटन शनिवार को नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह एवं थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ये भी पढ़े:-Adityapur Watch Tower Inauguration: जिला प्रशासन एवं शांति समिति का वॉच टावर उद्घाटित, नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा जन सहयोग से पूजा होगी सफल

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष, नगर परिषद एवं शांति समिति सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया।

प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा कि आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। इसे शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती होता है, लेकिन स्थानीय पूजा समितियों, शांति समिति और नागरिकों के सहयोग से यह हर वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है।उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम पूजा के दौरान पूरी तत्परता से कार्य करेगी और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने यातायात व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और पार्किंग का पालन करें।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने जानकारी दी कि शांति समिति के सभी सदस्य दुर्गा पूजा के दौरान 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस भी वॉच टावर के पास हर वर्ष की भांति तैनात रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन पुरेंद्र नारायण सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रवींद्रनाथ चौबे ने किया।इस अवसर पर डॉ. एसके रत्नाकर, सरयू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, सकला मारडी, प्रमोद गुप्ता, अवधेश कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अभय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur Watch Tower Monetaring: जिला प्रशासन के वॉच टावर पर अधिकारी दिखे मुस्तैद, भीड़ -भाड़ की हो रही मॉनिटरिंग