Arjun Munda Durga Puja Visit: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया आदित्यपुर एस टाइप पंडाल का अवलोकन, दुर्गा पूजा की दी शुभकामनाएं

आदित्यपुर: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आदित्यपुर एस-टाइप में बनाए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दर्शन किए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, और आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह बॉबी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ये भी पढ़े:-Adityapur S type Hanuman mandir: आदित्यपुर एस टाइप श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य रामनवमी पूजा का आयोजन

अर्जुन मुंडा का स्वागत करते दिनेश सिंह व बॉबी सिंह

इस वर्ष का पंडाल पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की आकृति पर आधारित है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुर्गा पूजा के इस पर्व में भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखी गई,पंडाल की अद्भुत कारीगरी और सजावट को देखकर अर्जुन मुंडा ने कलाकारों की सराहना की और माता दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए। अर्जुन मुंडा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा की शक्ति अद्भुत और अलौकिक है। उन्हीं की कृपा से जीवन में ऊर्जा और शक्ति मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख-शांति की कामना करते हुए झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सेवानिवृत्ति आईपीएस ऑफिसर दीपक सिन्हा, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, राणा सिंह, कृष्ण मुरारी झा आदि मौजूद थे।

http://Adityapur ISKCON style pandal: आदित्यपुर एस टाइप मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का चंपाई सोरेन और अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!