नेलसम एयोन बागे ने संभाला कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के 26वें आयुक्त का पदभार

Chaibasa (चाईबासा) : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ पदाधिकारी नेलसम एयोन बागे ने आज सिंहभूम “कोल्हान” प्रमंडल, चाईबासा के 26वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी हैं।

कोल्हान आयुक्त नेलसम एयोन बागे

कोल्हान आयुक्त ने की दुर्गा पूजा विधि व्यवस्था को लेकर की प्रमंडल स्तरीय बैठक, मोटरसाइकिल से घूमेंगे पुलिस जवान

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री बागे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोल्हान प्रमंडल के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसी दिशा में वे कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रमंडल के विकास के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और पारदर्शिता स्थापित करना उनका लक्ष्य है।

श्री नेलसम एयोन बागे ने कहा कि वे जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि शासन और जनता के बीच की दूरी कम हो सके।

http://चाईबासा : नव पदस्थापित कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त ने कार्य संभाला