रोहिणी आचार्य का बड़ा फैसला: राजनीति और परिवार से किनारा, संजय यादव पर लगाए गंभीर आरोप

रोहिणी आचार्या

Patna (पटना) : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला बयान जारी करते हुए राजनीति और परिवार—दोनों से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने बिहार की राजनीतिक हलचल को अचानक तेज कर दिया है।

RJD Jharkhand State Vice President: शिक्षाविद् श्रीराम यादव पुनः बने राजद झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष

रोहिणी आचार्या
रोहिणी आचार्या

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से भी अलग हो रही हैं। उन्होंने इस निर्णय के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए यह भी दावा किया कि संजय यादव और रमीज़ की ओर से उन पर ऐसा करने का दबाव बनाया गया। रोहिणी ने लिखा कि “सारी गलती मेरी है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।”

उनके इस कदम ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है, बल्कि राजद परिवार के अंदरूनी हालात को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहिणी अक्सर पार्टी की नीतियों को लेकर अपनी स्पष्ट और बेबाक राय रखती रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय रहती थीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रोहिणी का यह निर्णय राजद परिवार के भीतर चल रही असहमति, दबाव या मतभेद का संकेत हो सकता है। उनका यह संदेश चुनावी माहौल के बीच आया है, जिससे पार्टी के भीतर अस्थिरता की चर्चाएँ और तेज हो गई हैं।

फिलहाल, लालू परिवार से लेकर राजद नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रोहिणी के अगले कदम और इस बयान के राजनीतिक असर पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

http://Bihar election 2025: महागठबंधन प्रत्याशी रजनीश भारती के लिए कहलगांव में जोश से प्रचार में जुटे राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति