जेलों के लिए यूसीआईएल ने उपलब्ध कराई तीन एंबुलेंस, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur (जमशेदपुर): जिले के तीन प्रमुख कारागृहों—घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल—में कैदियों की स्वास्थ्य आपात स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं।

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त

शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंस की चाबियाँ संबंधित जेल काराधीक्षकों को सौंपते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जमशेदपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित तीन पर आपराधिक मामला दर्ज, सरकारी चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सिंह पहुंचे अदालत

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह कदम मानवीय संवेदनशीलता और आपात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने निर्देश दिया कि इन एंबुलेंसों का संचालन जिम्मेदारी और तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी कैदी की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि कई बार गंभीर बीमारी या चिकित्सा जटिलताओं में कैदियों को एमजीएम अस्पताल या रांची रेफरल अस्पताल भेजने की जरूरत पड़ती है, ऐसे में तुरंत उपलब्ध एंबुलेंस कैदियों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने यूसीआईएल प्रबंधन को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल जिला प्रशासन व कॉर्पोरेट सेक्टर की सामाजिक जिम्मेदारी के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखी जाएगी।

एंबुलेंस उपलब्ध होने से जेल प्रशासन को इलाज में होने वाली अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी तथा सभी तीनों जेलों की आपात प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

http://जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत