Adityapur crime news: आदित्यपुर हरिओम नगर में चोरी करते युवक की स्थानीय लोगों ने की पिटाई

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। ठंड के मौसम में जहां लोग रात को जल्दी सो जाते हैं, वहीं चोर इस मौके का फायदा उठाते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Adityapur: छिनतई कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद

पिछले दिनों हरिओम नगर के एक घर में तीन चोरों ने ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के सामान और कपड़े चोरी कर लिए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज दिन में फिर से हरिओम नगर के 2 नंबर इलाके में चोरी की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक युवक को घर में घुसकर सामान चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक की पहचान अनमोल गोप के रूप में हुई है। जैसे ही चोरी का प्रयास पकड़ा गया, इलाके के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी को पकड़कर बालू पर बैठा दिया। उसके बाद उसे बिजली के पोल से गमछे की सहायता से बांध दिया गया।

बिजली के पोल से गमछे से बांध दिया
बिजली के पोल से गमछे से बांध दिया

स्थानीय लोगों ने आरोपी चोर की जमकर पिटाई कर दी। कई लोगों ने थप्पड़, चप्पलों और जूतों से उसकी धुनाई की। घटना की सूचना तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छोड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बढ़ती चोरी की वारदातों पर चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि ठंड में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं, ऐसे में पुलिस को रात्रि गश्ती बढ़ाने की जरूरत है।

http://Adityapur Loot Attempt: नशे में धुत्त ऑटो चालक ने छात्र को लूटने का किया प्रयास, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह