Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 एथलेटिक्स खिलाड़ी शुक्रवार को 17वीं झारखंड क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला के महुआडांड़ हेतु बस से रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बताया गया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने उम्मीद जताई कि इस बार भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे।
टीम में शामिल खिलाड़ी
पुरुष वर्ग – 10 किमी
-
लालू कालुंडिया
-
गणेश कालुंडिया
-
नारायण बिरुवा
महिला वर्ग – 10 किमी
-
दिलकी पारेया
-
बा माई तिरीया
-
सावित्री गुइया
-
सुनीता देवी
-
सनम बारला
अंडर-20 बालक – 8 किमी
-
मांगू इचागुटू
-
सन्नी कोडा
अंडर-20 बालिका – 6 किमी
-
चमन सुंडी
अंडर-16 बालक – 2 किमी
-
बिंडराय पुरती
अंडर-16 बालिका – 2 किमी
-
पूजा महतो
-
नाउरी मुंडो
कोच एवं मैनेजर
-
काश्मीर कांडेयांग









