Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

Saraikela (सरायकेला)। अवैध बालू उठाव के विरोध में ईचागढ़ थाना पुलिस से हुई झड़प में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए जेएलकेएम नेता तरुण महतो से मिलने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो जयराम ‘टाइगर’ महतो सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे। तरुण महतो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए अस्पताल में इलाजरत हैं।

Saraikela: Industrial notice board: औद्योगिक इकाइयों को मजदूरी दर प्रदर्शित करना अनिवार्य, मजदूरी दर नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई: श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर

जयराम महतो

लेकिन अस्पताल पहुँचने पर जयराम महतो को पुलिस ने मुलाक़ात की अनुमति नहीं दी। पुलिस पदाधिकारियों ने साफ कहा कि न्यायिक अभिरक्षा में बंद किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है, और जयराम महतो के पास इसकी अनुमति नहीं थी। इस आधार पर मुलाक़ात से इनकार कर दिया गया।

जयराम महतो ने भी कोर्ट की प्रक्रिया और कानून का सम्मान करते हुए किसी तरह का विरोध नहीं किया और शांतिपूर्वक वापस लौट गए। उन्होंने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि तरुण महतो को जिस परिस्थिति में हिरासत में लिया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को लेकर हुई कार्यवाही में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है, इसलिए दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान जयराम महतो के साथ सरायकेला और कोल्हान प्रमंडल के कई जेएलकेएम नेता भी मौजूद थे। उन्होंने भी पार्टी नेता के साथ निष्पक्ष व्यवहार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

http://Saraikela Rasan Sankat:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में राशन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, पार्षद रंजन सिंह ने की जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात