सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

आईईडी ब्लास्ट (IED BLAST)

Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली हिंसा सामने आई है। बीहड़ जंगल में स्थित बलिबा गांव के पास नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट हो गया, जिसमें कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट: सियाल पत्ता चुनने गई 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, एसपी ने की पुष्टि

घटना के बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर रही हैं।

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट (IED BLAST)
सारंडा में आईईडी ब्लास्ट

लगातार जारी है नक्सल विरोधी अभियान

बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ लंबे समय से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सुरक्षा बलों को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं और नक्सली गतिविधियों पर दबाव बना हुआ है।

पुराने IED बन रहे खतरे की वजह

हालांकि, नक्सलियों द्वारा पूर्व के वर्षों में जंगलों और पगडंडियों में बिछाए गए आईईडी अब भी सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इन्हीं विस्फोटकों की चपेट में आकर अब तक कई जवानों के साथ-साथ ग्रामीणों की भी जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में IED सर्च और डिफ्यूज अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

एसपी अमित रेणु ने कहा कि ऑपरेशन में लगे हुए हैं थोड़ी देर के बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

http://पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कोबरा का एक जवान घायल

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम