पश्चिमी सिंहभूम में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की रायशुमारी संपन्न

चाईबासा | संवाददाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी सिंहभूम जिला में संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, चाईबासा में संपन्न हुआ। रायशुमारी का नेतृत्व वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने किया।

तांबो चौक बाईपास पर नो-एंट्री मांग को लेकर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में गूंजा, भाजपा सांसद आदित्य साहू ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। रायशुमारी में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बड़कुवर गागराई, पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व विधायक श्री गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक श्री शशि भूषण सामड, श्रीमती गीता बालमुचू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश संगठन की ओर से श्री अशोक शर्मा चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे, जबकि श्री मनोज सिंह और श्री जयलंदर कुमार को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

दो खंडों में हुई रायशुमारी संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला को दो खंडों में विभाजित कर रायशुमारी कराई गई।

चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर क्षेत्र के लिए अलग खंड में रायशुमारी हुई।

वहीं जगन्नाथपुर, मझगांव और चाईबासा सदर क्षेत्र के लिए जिला अध्यक्ष पद को लेकर अलग से रायशुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोनों ही खंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने सुझाव और राय संगठन के समक्ष रखी। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, रायशुमारी के आधार पर प्रदेश भाजपा द्वारा जल्द ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के नए अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

http://चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में बेबी केयर किट वितरण बंद, नवजात शिशुओं के अभिभावक परेशान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप