चाईबासा में भीषण सड़क हादसा: लकड़ी लदे ट्रैक्टर से टकराई अनियंत्रित बाइक, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आचु गांव के पास लकड़ी लदे एक खड़े ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर एक बाइक टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

चाईबासा सड़क हादसा: भीषण टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर – सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल
जड़ी-बूटी की दवा लेकर लौट रहे थे युवक

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार,मृतक और घायल युवक चीरु हाट से जड़ी-बूटी की दवा बनवाकर लौट रहे थे। मंगलवार देर रात चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आचु गांव के पास सड़क किनारे खड़े लकड़ी लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे जा टकराई।

मौके पर मची चीख-पुकार, चालक फरार
​टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस को आता देख ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
​मृतकों और घायलों की पहचान:

मृतक: भगवान सावैयां (किड़ीगोट, सिंहपोखरिया), संतु बुड़ीउली (हाथीमंडा, टोंटो थाना) और एक अन्य युवक।
गंभीर घायल: भगवान कुदादा (निवासी: उलीझारी)।

पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर सड़क पर असुरक्षित तरीके से खड़ा था या नहीं और फरार चालक की तलाश जारी है।

http://Adityapur Road Accident: आदित्यपुर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी और बुलेट को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर