सीआईएसएफ ने मनाया परिवार दिवस, कार्यक्षेत्र से जुड़े हर किसी के अनुभव को पौराणिक पटकथा के माध्यम से सीआईएसएफ परिवार के सदस्यों के संग किया साझा

Gua:- रविवार को गुआ क्लब में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गुआ इकाई द्वारा सीआईएसएफ परिवार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुआ सेल माइंस मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरि एवं स्मिता गिरि ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ डीसी राकेश चंद्र ने कार्यक्षेत्र से जुड़े हर किसी के अनुभव को पौराणिक पटकथा के माध्यम से सीआईएसएफ परिवार के सदस्यों के संग साझा किया। उन्होंने परिवार एवं समाज से दूर रहकर भी परिवार का साथ होने का एहसास जीवन को गतिशील बनाने की बात कही।

इस बीच छोटे बच्चो के लिए जलेबी रेस, गोटी चम्मच व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसके बाद ए एसआई हनुराम ओझा ने मंच संचालन करते हुए हेड कॉन्टेबल रमेश रोहित के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सीआईएसएफ के जवान एवं बच्चों ने गीत गा कर एक नृत्य कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिनके परिवार मौके पर मौजूद नहीं थे। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जवान अपने परिवार संग जुड़कर इस घड़ी को महत्वपूर्ण बनाते नजर आए।मौके पर एसी एम. सनिबिलियम,हेड कांस्टेबल उदय कुमार पांडे भारी संख्या में जवान एवं उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *