चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्प्रीट और उपकरण बरामद

जब्त अवैध नकली शराब
  • चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नकली शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़। मुफ्फसिल पुलिस ने गंजड़ा टोला में चल रही एक मिनी शराब फैक्ट्री को जड़ से उखाड़ फेंका है। ब्रांडेड बोतलों में भरा जा रहा था नकली जहर! मौके से भारी मात्रा में स्प्रीट, ढक्कन और फर्जी सरकारी स्टीकर बरामद। 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानें मुफ्फसिल पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट।

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाकर अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला (हाथीबासा) में संचालित इस मिनी फैक्ट्री में नामी कंपनियों के नाम पर जहर परोसने की तैयारी चल रही थी।

किराना दुकानों में मिलती थी मिलावटी अंग्रेजी शराब, चाईबासा पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

​पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को ७ जनवरी २०२६ को एक गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के अनुसार, ग्राम गंजड़ा टोला-हाथीबासा निवासी मोटु जोजो (पिता स्व. बबलु जोजो) अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने घर के भीतर ही चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री चला रहा था। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।

जब्त अवैध नकली शराब
जब्त अवैध शराब

छापेमारी में अवैध शराब और फर्जी सरकारी स्टीकर बरामद

​गठित टीम ने जब बताए गए स्थान पर विधिवत छापामारी की, तो वहां अवैध गतिविधियों का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को मोटु जोजो के घर से न केवल तैयार नकली शराब मिली, बल्कि वह सारा सामान भी बरामद हुआ जिससे ब्रांडेड शराब की नकल की जाती थी। सबसे गंभीर विषय यह है कि पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में झारखंड सरकार का लोगो (Logo) लगा फर्जी स्टीकर बरामद किया है, जिसका उपयोग शराब की बोतलों को असली दिखाने के लिए किया जाता था।

जप्त सामानों की विस्तृत विवरणी

​पुलिस की छापेमारी के दौरान चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री से निम्नलिखित सामान जप्त किए गए:

  1. तैयार उत्पाद: MC Dowell (180ml) की 45 बोतलें और Royal Stag (375ml) की 19 बोतलें।
  2. कच्चा माल: 08 लीटर कच्चा स्प्रीट (जिससे शराब बनाई जाती थी)।
  3. खाली बोतलें: 4 सफेद प्लास्टिक बोरा में भरी हुई 375ml की खाली बोतलें।
  4. पैकेजिंग सामग्री: विभिन्न कंपनियों के 10 बंडल स्टीकर और 2 बोरा बोतलों के ढक्कन।
  5. फर्जीवाड़ा उपकरण: झारखंड सरकार का लोगो लगा 1 बंडल स्टीकर और बोतलों को सील करने वाला लकड़ी का हथौड़ा।
  6. वाहन: एक DIO स्कूटी (पंजीयन संख्या JH06L-4378)।

बरामद अवैध नकली शराब
बरामद अवैध नकली शराब

तीन आरोपियों पर मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज

​इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 07/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी

चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री को नष्ट करने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे:

  • ​पु०अ०नि० विनोद कुमार (थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना)।
  • ​पु०अ०नि० मिथुन कुमार।
  • ​स०अ०नि० नागेन्द्र।
  • ​मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड के जवान।

चाईबासा पुलिस की आम जनता से अपील

​चाईबासा पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि समाज में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नागरिक सक्रिय भूमिका निभाएं। यदि आपको कहीं भी चाईबासा में नकली शराब फैक्ट्री या अन्य अवैध कार्यों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल के मोबाइल नंबर 9508243546 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

http://saraikela illegal mini liquor factory: ईचागढ़ में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्टरी पर छापा, 180 पेटी अवैध शराब बरामद, जाने कौन था? फैक्टरी का संचालक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”