बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पश्चिमी सिंहभूम की शैक्षिक टीम सम्मानित

चाईबासा: होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित दो दिवसीय बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को सशक्त बनाने में सतत सहयोग, समर्पण एवं बच्चों को भाषा की औपचारिक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

बहुभाषी शिक्षा कॉन्क्लेव में पश्चिमी सिंहभूम शैक्षिक टीम ने किया हो भाषा का प्रतिनिधित्व, मिला सम्मान

झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन (भा.प्र.से.) ने इन शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में कृष्णा देवगम, पासिंग फिलिप सुंडी, मंगल सिंह मुंडा, देवीलाल पुरती, राजेश सिंकू, संजीव कुमार बलमुचु, विनिता कुमारी गोप, दमयंती बिरुवा, विद्यासागर लागुरी, हरिश्चंद्र लागुरी और नवीन कुमार झा शामिल हैं।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार एवं एडीपीओ शिव कुमार मल्लिक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभाग के एसपीओ अभिनव कुमार सहित खूंटी, दुमका, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे।
साथ ही पलाश पुस्तक निर्माण की मार्गदर्शक संस्था लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से निशा गुप्ता, सीमा कुमारी, शैलेश अवस्थी, स्मृति कुमारी, पल्लवी शॉ, अजय सिन्हा, पारुल शर्मा, उषा कुमारी, विवांशु सिंह और कमल लोचन प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बहुभाषी शिक्षा को मजबूत करने तथा मातृभाषा आधारित शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

http://ग्राम शिक्षा संगम के तहत टेकासाई गांव में बच्चों की पाठशाला, शीतकालीन अवकाश में भी जारी रहा सीखने का क्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’