Adityapur Blanket Distribution: आदित्यपुर: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत, वार्ड 18 में हुआ कंबल वितरण

आदित्यपुर। क्षेत्र में बढ़ती कनकनी और शीतलहर को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम ने जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाया है। नगर निगम के निर्देशानुसार सभी वार्डों में कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड संख्या 18 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Adityapur Kumhar Community ​आदित्यपुर: राष्ट्र निर्माण में प्रजापति कुम्हार समाज की भूमिका अतुलनीय – पुरेंद्र नारायण सिंह

कंबल वितरण
​यह वितरण कार्यक्रम निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 70 असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में राहत मिलने से स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

कंबल वितरण

​पारदर्शिता के लिए आधार कार्ड का सत्यापन

रंजन सिंह ने बताया कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहले लाभुकों की एक सूची तैयार की गई थी। सभी के आधार कार्ड जमा कर उनकी पात्रता सुनिश्चित की गई, जिसके बाद ही उन्हें कंबल प्रदान किए गए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निगम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सहायता वास्तविक हकदारों तक पहुंचे।

कंबल वितरण

​जल्द लगेगा विशेष कैंप

जिन लोगों को किन्हीं कारणों से इस बार कंबल नहीं मिल पाया है, उन्हें आश्वासन देते हुए रंजन सिंह ने कहा कि वे निराश न हों। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां वृहद स्तर पर दोबारा कंबल बांटे जाएंगे, ताकि वार्ड का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में असहाय महसूस न करे।

http://Adityapur Free Health Camp: आदित्यपुर में नए साल पर सेवा की पहल: डॉ. रेणु शर्मा ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’