हजारीबाग में भीषण ब्लास्ट से हड़कंप, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग। हजारीबाग के बड़ा बाज़ार टीओपी क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झाड़ी साफ़ करने के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

हजारीबाग में भीषण ब्लास्ट

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग से फरार 3 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है—

  • सद्दाम, पिता – यूनुस

  • रशीदा, पति – मुस्ताक

  • नन्ही प्रवीण, पति – सद्दाम

  • हजारीबाग में भीषण ब्लास्ट

स्थानीय लोगों के अनुसार, झाड़ी साफ़ करने के दौरान अचानक हुए विस्फोट ने सभी को स्तब्ध कर दिया। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हजारीबाग में भीषण ब्लास्ट

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि फॉरेंसिक एवं विस्फोटक जांच अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति घायल है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में हुआ।

http://हजारीबाग: बरही में 35 किलो सोना–60 किलो चांदी की सनसनीखेज लूट, एसपी ने बनाई SIT, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत