Adityapur BJP News: निकाय चुनावी मैदान में उतरी भाजपा, भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और मंडल अध्यक्ष का लंका टोला में स्वागत

भाजपा

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 28 स्थित लंका टोला (जामुन पेड़ के पास) में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद अमृता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल का जोरदार स्वागत किया गया।

BJP Seraikela News: हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला भाजपा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत संगठन की मजबूती पर दिया जोर

भाजपा

कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ, माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने आगामी नगर निगम चुनाव को अपनी मुख्य प्राथमिकता घोषित करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी समर में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिषेक विशाल के नेतृत्व में आरआईटी मंडल क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

भाजपा​समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य:

कार्यक्रम में पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज तिवारी, बास्को बेसरा, और वरिष्ठ नेता भोगेंद्र नाथ झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही पूर्व ओबीसी मोर्चा के कृष्णा प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, अमितेश अमर, शनि कुमार, प्रभासिनी कालुंडिया, स्वप्निल सिंह, अरविंद कुमार हीरा, विनय कृष्ण राजू, अनुराग श्रीवास्तव, चंद्रमा पांडेय, ऊषा पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद राय, जगदीश मंडल, दीनानाथ शर्मा, श्यामबाबू दास, अनिल मिश्रा, मिंटू पांडेय, प्रकाश रंजन, दीपक सिंह, धनंजय कुमार, अजय मिश्रा, सूरज भोला, रमेश सिंह, सुभाष झा, रमेश शर्मा, सुमन झा, राहुल, शुभंकर, नंदू पात्रो, द्वारिका सिंह, त्रिभुवन कुमार, अरुण पंडित और केके शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा किया गया।

http://चाईबासा में भाजपा का नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *