भूमि विवाद समाधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन, तीन मामले में एक का भी नहीं हुआ समाधान

Jagnnathpur :- ग्रामुणों को कानुनी सहयोग के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को थाना परिसर में बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस मनाया गया। यह साप्ताहिक जमीन विवाद समाधान कार्यक्रम अंचल अधिकारी ललित कुमार भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण यह कार्यक्रम कुछ दिन के लिये स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को पुनः इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब ग्रामीणो को सुविधा शुरू किया गया। अंचल अधिकारी भगत ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 3 मामला सदन में आया। तीनो मामले के विपक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण अगले तिथि के लिए लंबित रखा गया।

मौके परमानकी बिरसा, भगवान सिंकु, कृष्णा सिंकु, कमील केराई, मुण्डा विकास महापात्र, संग्राम सिंह, सोमनाथ सिंकु, बामिया सिंकु, अंतिम सिंकु समेत फरियादी उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *