Chaibasa News: एसडीजेएम सदर के पेशकार पर जबरन डरा धमकाकर पैसे लेने का आरोप, कर्मचारी को तत्काल बर्खास्त करने की गुहार

Chaibasa :- मँझारी प्रखण्ड के जिला परिषद माधव चन्द्र कुंकल ने एसडीजेएम (SDJM) सदर के पेशकार अमित कुमार के द्वारा जबरन डरा धमकाकर 2000 रुपये गूगल पे के माध्यम से पैसा मांगने की शिकायत लिखित रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश पश्चिम सिंहभूम को लिखित रूप से की है। माधव चन्द्र कुंकल ने लिखित रूप से दिया कि कांड संख्या 363/21 का 313 का बयान था। इसी मामले को लेकर जजमेंट था।
पेशकार अमित कुमार ने उनसे पैसे की मांग की।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पश्चिम सिंहभूम से न्याय की गुहार की एवं कर्मचारी अमित कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। माधव चन्द्र कुंकल ने की न्याय के मंदिर में अगर इस तरह से कमजोर, गरीब-गुरबों से पैसे की मांग की जाएगी तो कमजोर लोग किससे न्याय की उम्मीद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *