Adityapur Netaji Subhash Chandra Jayanti: फुटबॉल मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र जयंती 23 को , गंगा आरती की तर्ज पर होगी मां भारती की भव्य आरती

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मंच की ओर से आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शाम 5 बजे से फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की खास प्रस्तुति के रूप में गंगा आरती की तर्ज पर मां भारती की भव्य आरती की जाएगी, जिसके लिए बनारस से छह सदस्यीय टीम आदित्यपुर पहुंचेगी।

Adityapur Cancer Patient Grant: आदित्यपुर: भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर कैंसर मरीज को मिली ₹2.95 लाख की सरकारी मदद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती

इस आयोजन में जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, शेखर डे सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष पी. के. नन्दी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जूना अखाड़ा से जुड़े पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती तथा ओडिशा के राकेश पति सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

श्री नन्दी ने बताया कि इसी दिन अपराह्न 12.15 बजे आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक (सुभाष चौक) स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर संध्या प्रधान, एस. डी. प्रसाद, विनोद वार्ष्णेय, रामचंद्र पासवान, शंभूनाथ प्रमाणिक, उमेश दूबे, जवाहर लाल सिंह, मधु मिश्रा, मीना सिंह एवं सुजल घोष सहित कई लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur Municipal Election 2026: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 23 से ओमप्रकाश ने ठोकी ताल, 23 जनवरी से करेंगे जनसंपर्क अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह