स्वास्थ्य सेवा और मानव सेवा का सराहनीय प्रयास
Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के ईचा स्थित श्री श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में आज एक रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

सिविल सर्जन व स्वास्थ्य टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में सदर चाईबासा से डीएस सर एवं सिविल सर्जन मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदाताओं व मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
56 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
शिविर के दौरान कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जिले के जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की पूर्व जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।
समाजसेवियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर कई समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से राजेश्वर सिंह देव, श्रवण सिंह देव, निर्मल सिंह देव, प्रदीपा सिंह देव, बैधनाथ सिंह देव, सपन सिंह देव, जितेश सिंह देव, जयदीप सिंह देव, कुलदीप सिंह देव, बिश्वजीत दरीपा, मालवीर सिंह, भाखरी चरण कर एवं बासु सिंह देव शामिल रहे।
आयोजकों को मिला सराहना
आयोजकों के इस प्रयास की स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।










