आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस: ASIA और ऑटो क्लस्टर में धूमधाम से हुआ झंडारोहण

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देश के अमर शहीदों को नमन किया गया।

Seraikela Republic Day 2026: सरायकेला-खरसावां में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: DC नितीश कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, विकास का साझा किया रोडमैप

विज्ञापन:-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ASIA परिसर

​ASIA परिसर में भव्य समारोह

 

 

 

 

 

 

 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ भव्य झंडारोहण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्यमी, एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में लघु उद्योगों की भूमिका और संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस

​आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजन

​उधर, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में भी गणतंत्र दिवस का उत्सव गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस.एन. ठाकुर ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

http://Republic Day Alert : गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया! चक्रधरपुर रेल मंडल का बड़ा फैसला: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल सेवा पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *