Adityapur Congress Meeting: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए कांग्रेस से केपी सोरेन सबसे प्रबल दावेदार, संतोष सिंह को फिर मिली नगर अध्यक्ष की कमान

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

आदित्यपुर: आगामी नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम आदित्यपुर के होटल मधुबन में आयोजित कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक में चुनावी रणनीतियों और उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता और सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि काली पदो सोरेन (केपी सोरेन) मेयर पद के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं।

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां नगर निकाय चुनाव: पहले दिन नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव
​वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंथन

​बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा और महासचिव अजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। घंटों चली इस बैठक में मेयर प्रत्याशी के लिए कई नामों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें केपी सोरेन के अनुभव और क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
​प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि हालांकि चुनाव दलगत सिंबल पर नहीं होगा, लेकिन पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने अपील की कि सभी वरिष्ठ नेता आपसी सहमति बनाकर जल्द ही एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएं।

​केपी सोरेन: कांग्रेस के पुराने और भरोसेमंद चेहरे

​केपी सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव रखने वाले सोरेन की एसटी रिजर्व सीटों पर अच्छी पकड़ है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उन्हें उम्मीदवार बनाने से कांग्रेस को निगम क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

​संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, 35 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त

​संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष ने संतोष सिंह को पुनः आदित्यपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। संतोष सिंह ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगामी चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के लिए वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई।

​”चुनाव चाहे सिंबल पर न हो, लेकिन हमारी विचारधारा और सामंजस्य ही हमारी ताकत बनेगी।” — केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष

​बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
​जिलाध्यक्ष राज बागची, राणा सिंह, दिवाकर झा, जगदीश नारायण चौबे, गंभीर सिंह, सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, खिरोद सरदार, महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, झरना मन्ना और अनामिका सरदार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://Saraikela Election 2026: सरायकेला-खरसावाँ में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद: 23 फरवरी को होगा मतदान, जिला प्रशासन ने कसी कमर, जाने चुनावी प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *