Adityapur Nandan Projects: आदित्यपुर में भव्य आवासीय परियोजना का आगाज: पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने किया 14.5 एकड़ के ‘नंदन प्रोजेक्ट्स’ का शिलान्यास

'नंदन प्रोजेक्ट्स

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र से सटे आसंगी में आवासीय विकास को नई ऊंचाई देते हुए नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शनी होम्स के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य आवासीय परियोजना का श्रीगणेश किया गया। रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चम्पई सोरेन ने विधि-विधान के साथ इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

Adityapur Congress Meeting: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए कांग्रेस से केपी सोरेन सबसे प्रबल दावेदार, संतोष सिंह को फिर मिली नगर अध्यक्ष की कमान

'नंदन प्रोजेक्ट्स

​विशाल परिसर और आधुनिक संरचना

करीब 14.5 एकड़ भूमि में फैली यह परियोजना आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित परिवेश का बेजोड़ नमूना होगी। डेवलपर नंदन होम्स के अनुसार, यहाँ घरों का निर्माण गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिनका आकार 1400 स्क्वायर फीट से लेकर 4000 स्क्वायर फीट तक होगा। निवासियों की सुविधा के लिए यहाँ 80 कार पार्किंग और लगभग 60 हजार स्क्वायर फीट में फैला एक विशाल पार्क एवं गार्डन विकसित किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा।

'नंदन प्रोजेक्ट्स
​अनुभव और विश्वसनीयता का प्रमाण

नंदन होम्स का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। कंपनी वर्तमान में हाता तिरिलडीह क्षेत्र में सक्रिय है और पोटका में ‘नंदन गार्डन’ का सफल संचालन कर रही है। इसके अतिरिक्त, रांची में कंपनी की परियोजना पूर्ण हो चुकी है, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाती है।परियोजना की बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए प्रीमियम लिविंग का एक बेहतर विकल्प साबित होगी।

​समारोह में उपस्थित गणमान्य

इस भव्य शिलान्यास कार्यक्रम में भानुप्रिया सिंह, स्वाती सिंह, संजय मोहंती और सतीश सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। मौके पर प्रियदर्शनी होम्स के डायरेक्टर संजय कुमार मोहंती, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी दुबे, निर्मला आचार्य, पीतोवास प्रधान, अश्विनी प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, त्रिथो प्रधान, रंजीत प्रधान, परमेश्वर प्रधान और कृष्णा प्रधान समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

http://Adityapur Municipal Election: ​आदित्यपुर: पूर्व पार्षद अंबुज कुमार फिर उतरेंगे चुनावी मैदान में, वार्ड 17 से दावेदारी के साथ डिप्टी मेयर पद पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *