चाईबासा। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची स्थित खेल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के लगभग 15 जिलों से करीब 500 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप में जेके एआई झारखंड, वेस्ट सिंहभूम (चाईबासा) से कुल 37 कराटे खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें 4 स्वर्ण, 10 रजत एवं 17 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को पदक के साथ-साथ कैश अवार्ड भी प्रदान किया गया।
चाईबासा धर्मांतरण मामला: हल्दी पोखर गांव में सामाजिक बहिष्कार को लेकर प्रशासनिक हस्तक्षेप

आयोजकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ कृष्ण कुमार सिंह, अध्यक्ष हंसी मानस सिंहा, उपाध्यक्ष सेंसाई रंजीत केसरी, महासचिव सेंसाई एजाज असदक, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार, को-ऑर्डिनेटर सेंसाई रंजीत मेहता, सेंसाई पांडे, सेंसाई नरेंद्र सिंहा, सेंसाई संजय सोनकर सहित एसोसिएशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी जेके एआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों की सूची
-
8 वर्ष बालिका (काता व कुमीते): दिशानी हेंब्रम – कांस्य
-
9 वर्ष बालक काता: आयन तीयू – स्वर्ण
9 वर्ष बालक (-40 केजी कुमीते): आयन तीयू – रजत -
10 वर्ष बालिका काता: सुप्रिया कुमारी – रजत
10 वर्ष बालिका (-40 केजी कुमीते): सुप्रिया कुमारी – स्वर्ण -
12 वर्ष बालक (-35 केजी): करण सोय – कांस्य
-
13 वर्ष बालक काता: अंश मछुआ – कांस्य, आशीष कुमार सिन्हा – संयुक्त कांस्य
-
13 वर्ष बालिका (-45 केजी): मनीषा सरदार – कांस्य, मिशिका गागराई – संयुक्त कांस्य
-
13 वर्ष बालिका काता: लक्ष्मी हेंब्रम – रजत
13 वर्ष बालिका (-45 केजी कुमीते): लक्ष्मी हेंब्रम – कांस्य -
13 वर्ष बालक (-50 केजी): राहुल लियांगी – कांस्य
-
14 वर्ष बालिका (-50 केजी कुमीते): कोनिका बिरूवा – कांस्य
-
14 वर्ष बालिका (-60 केजी कुमीते): हेमा जामुदा – स्वर्ण
-
14 वर्ष बालक (-60 केजी कुमीते): सिद्धार्थ नंदी – कांस्य
-
14–15 वर्ष बालिका काता: श्रेसी कुंकल – रजत, समृद्धि जारिका – कांस्य
-
14–15 वर्ष बालक काता: प्रेम बिरूवा – कांस्य
-
16–17 वर्ष बालिका काता: भावनी कुमारी – स्वर्ण
16–17 वर्ष बालिका (-55 केजी कुमीते): भावनी कुमारी – रजत -
16–17 वर्ष बालक जूनियर काता: तरुण वोवोंगा – रजत
16–17 वर्ष बालक (-55 केजी कुमीते): तरुण वोवोंगा – कांस्य -
16–17 वर्ष बालक (-70 केजी कुमीते): शंकर चातर – रजत, हिमांशु बिरूवा – कांस्य
-
अंडर-21 पुरुष (-60 केजी कुमीते): राजा घोष – रजत
-
सीनियर पुरुष (-50 केजी कुमीते): ऋतिक देवगम – कांस्य
जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
चाईबासा के कराटे खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से जिले में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
http://चाईबासा चेंबर के 25 साल: रजत जयंती पर सम्मानित हुए शहर के 15 दिग्गज, पत्रकारों का भी बढ़ा मान







