Chakradharpur (चक्रधरपुर) : चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई, जिसके बाद अध्यक्ष पद के 9 प्रत्याशियों और वार्ड पार्षद पद के 88 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। वहीं, तकनीकी खामियों और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के चलते वार्ड संख्या-3 से विमला प्रसाद और वार्ड संख्या-7 से राखी सलूजा का नामांकन रद्द कर दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। इसके बाद शनिवार को सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जिससे चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।
वार्ड-7 में निर्विरोध जीत
नगर परिषद के वार्ड संख्या-7 में केवल एक ही नामांकन वैध पाया गया, जिसके चलते विजय कुमार साव को निर्विरोध वार्ड पार्षद घोषित कर दिया गया। इस मौके पर उन्होंने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए पूर्व वार्ड पार्षद और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
अध्यक्ष पद के वैध उम्मीदवार
स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए, उनमें : अनुप्रिया सोय, उत्तम कुमार बालमुचू, उदय माझी, प्रकाश सिंह कोड़ाह, बीरबल हाईबुरु, माधव मुंडा, विजय सिंह गागराई, विजय सिंह सुंबरुई और सन्नी उरांव।
वार्डवार पार्षद उम्मीदवार (वैध नामांकन)
वार्ड 1: प्रकाश कुमार मंडल, मनोज कुमार साहू, रेखा शर्मा जेना, स्वपन कुमार मिस्त्री
वार्ड 2: जिंगी पूर्ति, प्रीति हीरो, बिनोती सामड
वार्ड 3: रीना सतपति, रेखा मुखी, लीला प्रसाद, शशि दुबे
वार्ड 4: आनंद कसेरा, राजू प्रसाद कसेरा
वार्ड 5: अरुण कुमार साहू, गौतम रवानी, राजेश शुक्ला
वार्ड 6: अरफी अली, शाहीन तबस्सुम
वार्ड 7: विजय कुमार साव (निर्विरोध)
वार्ड 8: रुपेश कुमार रवि, रोकी राम रवि, संजय पासवान
वार्ड 9: चमन लाल, जितेंद्र कुमार झा, रफीद अहमद अंसारी, विक्की शर्मा, सखावत हुसैन, सोहेल असलम, संजय कुमार तिवारी
वार्ड 10: उमाशंकर गिरी, कमलेश कुमार, जितेंद्र लाल गुप्ता, पूजा गिरी, मनीष कुमार विश्वकर्मा, रवि कुमार साहू, शंभू साव
वार्ड 11: काजल देवी, एस. पुष्प लता, संतोषी देवी
वार्ड 12: कृष्णा देव साह, प्रदीप दास, श्याम यादव, संजय मिश्रा
वार्ड 13: गुरिया देवी, माया रानी मल
वार्ड 14: रानी रजक, सीता तांती, सुनीता देवी
वार्ड 15: पूर्णिमा महानंद, रामनवमी प्रसाद, रितु देवी, सुनीती बाग
वार्ड 16: राजेश्वरी मुखी, रितु मुखी
वार्ड 17: विनय कुमार बर्मन, विनोद महतो, राजा प्रसाद, हुली देवी
वार्ड 18: दुर्गा महतो, बदरुन निशा, मो. नूरुद्दीन, मो. शाहरुख
वार्ड 19: उजमा खातून, जहां आरा, तराना आजमी
वार्ड 20: सरोजा देवी, सुमित्रा देवी, सुलेखा दत्ता
वार्ड 21: आशा कुमारी, जेनेविभा निशा टोपनो, भीमसेन होनहागा, रवि कुमार बांकिरा, विजय सिंह सुंबरुई, संदीप केरकेट्टा, हेमवती हेंब्रम
वार्ड 22: उषा कुजूर, जोशीला सामड, ज्योति केरकेट्टा, मंजू मिंज, स्नेहालता भेंगरा
वार्ड 23: अजय कश्यप, बिस्वास माझी, राम जामुदा, विवेक बाजरा, विशाल मुंडा, साइमन जोसेफ गागराई, सीताराम तैसुम, संजय केरकेट्टा
http://झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, 48 नगरपालिकाओं में होगा आम चुनाव








