चाईबासा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी

Chaibasa (चाईबासा): आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए चाईबासा नगर परिषद में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने निर्वाचन नियम 43 एवं 44 के तहत अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों की सूची और उनके आवंटित चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं।

चाईबासा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी

चाईबासा नगर निकाय चुनाव स्क्रूटनी: आज नामांकन जांच में तय होगी प्रत्याशियों की किस्मत

उम्मीदवारों का विवरण और उनके चुनाव चिन्ह:

1. अनुप कुमार सुलतानिया

  • पिता: बिहारी लाल सुलतानिया
  • पता: मधु बाजार, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: एक्सकेवेटर

2. देवी शंकर दत्ता

  • पिता: धीरेन्द्र नाथ दत्ता
  • पता: मकान संख्या 64, सदर बाजार, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: छड़ी

3. नितिन प्रकाश

  • पिता: नवीन कुमार
  • पता: न्यू कॉलोनी, नीमडीह, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: कुर्सियाँ

4. नितेश कुमार दोदराजका

  • पिता: रतन लाल दोदराजका
  • पता: बड़दा नीमडीह, मेन रोड, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: बैटरी टार्च

5. फैजान खान

  • पिता: अजीज खान
  • पता: नीचे टोला, बड़ी बाजार, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: बेंच

6. रमेश खिरवाल

  • पिता: स्व. संतोष खिरवाल
  • पता: 01 मेन रोड, सदर बाजार, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: बिस्कुट

7. राधा मोहन बनर्जी

  • पिता: स्व. बिमल बनर्जी
  • पता: टुंगरी थाना क्षेत्र, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: बक्सा

8. मो. सलीम

  • पिता: मो. इस्लाम
  • पता: कुशराटोली, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: ईंटें

9. सुनील प्रसाद साव

  • पिता: द्वारिका प्रसाद साव
  • पता: टुंगरीपन क्वाटर्स, चाईबासा
  • चुनाव चिन्ह: बाल्टी

मैदान में उतरे दिग्गज, रोचक हुआ मुकाबला

​अध्यक्ष पद के लिए अनुभवी और नए चेहरों के मैदान में आने से चाईबासा का चुनावी माहौल गरमा गया है। सभी उम्मीदवारों ने अपने आवंटित चुनाव चिन्हों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

​प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि सभी उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

http://चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: स्क्रूटनी में 97 नामांकन वैध, दो रद्द; वार्ड-7 में विजय कुमार साव निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *