सरायकेला: कांड्रा के डुरांग में छात्र ने की आत्महत्या, चाय पीने के बाद कमरे में लगाया फंदा

आत्महत्या

सरायकेला (कांड्रा): कांड्रा थाना क्षेत्र के डुरांग गांव में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय युवक प्रकाश महतो ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Saraikela Crime News: सरायकेला: बैंक कर्मी ने काम के दबाव में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ‘टारगेट’ के तनाव का जिक्र

आत्महत्या
मृतक प्रकाश महतो आरएमपी डॉक्टर गंगाधर महतो का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रकाश बाहर से घूमकर घर लौटा था। वह पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहा था। उसने अपनी मां के साथ बैठकर चाय-बिस्कुट लिया और काफी देर तक बातचीत भी की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। लगभग एक घंटे बाद जब उसकी मां किसी काम से कमरे में गई, तो उसे फंदे से लटका पाया।

यह दृश्य देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में प्रकाश को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश महतो देहरादून स्थित देवभूमि विश्वविद्यालय का छात्र था और हाल ही में छुट्टियां बिताने अपने घर आया था। वह पढ़ाई में सामान्य था और उसके व्यवहार में किसी प्रकार के तनाव या अवसाद के संकेत नहीं दिखे थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रकाश मिलनसार स्वभाव का था और उसके इस कदम से पूरा गांव गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

http://गम्हरिया: मोती नगर में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, इलाके में शोक ​मानसिक तनाव के कारण युवक ने उठाया खौफनाक कदम; पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव