Adityapur News: आदित्यपुर: पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार के पक्ष में किया जनसंपर्क, राज्य सरकार पर साधा निशाना, हेमंत सरकार को घेरा

आदित्यपुर

आदित्यपुर। झारखंड की राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को आदित्यपुर पहुंचीं। उन्होंने मार्ग संख्या 4 में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Adityapur Ward 23: चुनावी हुंकार: सीमा की रक्षा के बाद अब वार्ड 23 की सेवा को तत्पर पूर्व सैनिक सुशील सिंह


​कानून व्यवस्था पर तीखे प्रहार

पत्रकारों से वार्ता के दौरान गीता कोड़ा ने राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड इस समय भय और निराशा के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्यपुर जैसा औद्योगिक क्षेत्र अब अपराध का केंद्र बनता जा रहा है। व्यापारी कैरव गांधी के अपहरण मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केवल भाजपा के निरंतर दबाव के कारण ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।

​नशा और महिला सुरक्षा का मुद्दा

पूर्व सांसद ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों की संख्या में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज हो रहे हैं, जो सरकार के दावों की पोल खोलते हैं। उन्होंने सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई।

​डराने-धमकाने का आरोप

गीता कोड़ा ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों और चुनावी कार्य में जुटी महिलाओं को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र को बचाने और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

​प्रमुख उपस्थित सदस्य

इस अवसर पर पूर्व मेयर सह चुनाव संचालन समिति के संयोजक विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्णा प्रधान, शैलेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, सुनीता श्रीवास्तव, और अमितेश अमर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://Adityapur Election Ward 23: वार्ड 23 का चुनावी रण: प्रवीण सिंह के पक्ष में ‘आधी आबादी’ का खुला समर्थन, जीत की ओर बढ़ते कदम,भ्रष्टाचार और प्रदूषण मुक्त वार्ड का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ