Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

वार्ड 19

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 19 में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही। पार्षद पद के सशक्त उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ बउआ (चुनाव चिह्न: ब्लैक बोर्ड) ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में विशाल पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रचार के अंतिम घंटों में उन्होंने पूरी ताकत झोंकते हुए स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की।

Adityapur Ward 34: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 34 में रिंकी देवी का तूफानी जनसंपर्क, बुनियादी सुविधाओं को बनाया चुनावी ढाल, स्वच्छता, बिजली और पानी के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुँचीं रिंकी देवी

​शिव मंदिर से शुरू हुआ जनसंपर्क का कारवां

पदयात्रा का शुभारंभ स्थानीय शिव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद यह काफिला वार्ड के विभिन्न मोहल्लों, प्रमुख रास्तों और संकरी गलियों से होकर गुजरा। पदयात्रा में महिलाओं और युवाओं की भारी उपस्थिति चर्चा का विषय रही। समर्थकों के हाथों में ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न की तख्तियां और नारों की गूंज से पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में सराबोर नजर आया।

​विकास और विश्वास के नाम पर मांगा वोट

पदयात्रा के दौरान संजय बउआ ने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वार्ड 19 की बुनियादी समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क और साफ-सफाई का स्थायी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पदयात्रा के दौरान बुजुर्गों ने प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने बदलाव के संकल्प के साथ उनके पक्ष में माहौल बनाया।
​क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करने के बाद पदयात्रा का समापन हुआ, जहां संजय बउआ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की अपील की।

http://Adityapur Ward 25: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 25 से युवा प्रत्याशी सोमदेव प्रधान “विक्की” ने पेश किया विकास का ‘विज़न’, प्रदूषण और रोजगार को बताया मुख्य मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *