Purendra Narayan Singh Tribute: चंपाई सोरेन के पौत्र के निधन से शोक ; पुरेन्द्र नारायण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड ने एक ऊर्जावान बेटे को है खोया

चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन

आदित्यपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में आज गमगीन माहौल के बीच उनके पौत्र, वीर सोरेन का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घड़ी में राजनीति और सामाजिक जगत के तमाम दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड 30 के प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Seraikela Sad News:हिमाचल में दुखद हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में संदिग्ध निधन ​स्केटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत; दिल्ली के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री और परिजन

​शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा, “एक नौजवान और घर के चिराग का इस तरह असमय चले जाना हृदयविदारक है। हमने एक ऐसे ऊर्जावान युवा को खो दिया है, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता था। इस कमी की भरपाई कभी संभव नहीं है।”

​जीत के जश्न का त्याग

​आगामी नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच पुरेन्द्र नारायण सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कल, 27 फरवरी को मतों की गिनती होनी है। उन्होंने स्पष्ट किया ,यदि वार्ड 30 की जनता उन्हें जनादेश देती है और वार्ड 32 से उनके छोटे भाई की पत्नी को आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वे जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। दिवंगत वीर सोरेन के सम्मान में किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा और न ही ढोल-नगाड़े बजाए जाएंगे।

http://Gamharia Kshatriya Sangh: शोक की लहर: गम्हरिया क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह के आकस्मिक निधन, अंतिम विदाई में उमड़े लोग झामुमो नेता गणेश महाली ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Saraikela: शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पौत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; क्षेत्र में शोक का माहौल