Adityapur Nagar Nigam Election Results: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना संपन्न, सभी 35 वार्डों के विजेताओं की सूची जारी

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव परिणाम 2026

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मतगणना के बाद शहर के सभी 35 वार्डों के पार्षदों की तस्वीर साफ हो गई है। इस चुनाव में कहीं नए चेहरों ने जीत का परचम लहराया, तो कहीं पुराने दिग्गजों ने अपना दबदबा बरकरार रखा।

Adityapur Municipal Election Results: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिग्गजों का दबदबा, वार्डवार विजेताओं की सूची जारी ​सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे बड़े नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने बदला सियासी समीकरण

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

​शुरुआती रुझानों में दिखा उत्साह

​मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। वार्ड संख्या 1 से 7 तक के परिणामों में वनमाली महतो (वार्ड 1), सुप्रिया महतो (वार्ड 2), पिंकी चौधरी (वार्ड 3), शुभम् पांडेय (वार्ड 4), विनीता कुमारी (वार्ड 5), धनंजय गुप्ता (वार्ड 6) और परितोष बैज (वार्ड 7) ने जीत के साथ बढ़त बनाई। समर्थकों ने परिणामों की घोषणा होते ही विजय जुलूस निकालना शुरू कर दिया.

​वार्ड 8 से 31: कहीं एकतरफा जीत, कहीं कांटे की टक्कर

​वार्ड 8 से 15 तक के परिणामों में मोना बेसरा (वार्ड 8) और दुर्गाचरण बेसरा (वार्ड 9) ने शानदार प्रदर्शन किया। वार्ड 10 में शंकर सरदार ने मदन माझी को 200 मतों से पराजित किया। वार्ड 11 से मंजू देवी, वार्ड 12 से मोतीलाल बिसोई, वार्ड 13 से शांतनु घोष और वार्ड 15 से नथुनी सिंह विजयी रहे।
​सबसे रोचक मुकाबला वार्ड 23 में रहा, जहाँ अवदेश सिंह ने केवल 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, वार्ड 29 में अर्चना कुमारी ने 900 मतों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। वार्ड 18 से अंकुर सिंह 546 मतों से और वार्ड 25 से उतारा प्रधान 700 मतों से जीतने में सफल रहीं।

​अंतिम चरणों की स्थिति (वार्ड 32-35)

​मतगणना के अंतिम दौर में वार्ड 32 से मालती देवी, वार्ड 33 से श्याम हाईबुरु (372 मतों से), वार्ड 34 से रीता देवी (132 मतों से) और वार्ड 35 से संगीता सामद ने जीत का परचम लहराया।

​चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला प्रशासन ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे।

http://आदित्यपुर Election Ward 23: नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 कल्पनापुरी में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न, प्रत्याशियों ने मतदाताओं का माना आभार ​बूथ संख्या 146 और 147 पर दिखा भारी उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”